सूरत में गणेश पंडाल पर पथराव, 27 गिरफ्तार
सूरत। गुजरात के सूरत शहर के सैदपुर इलाके में रात भर उत्पात होता रहा। इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

27 लोगों कों गिरफ्तार किया गया है।सूरत में भगवान गणेश के पूजा पंडाल में कुछ उपद्रवी तत्वों ने जम कर बवाल किया। पंडाल पर पथराव किया गया। इस घटना से हिंदुओं में काफी आक्रोश भर गया। इसके बाद दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। लोगों ने वहां खड़ी गाड़ियों में जम कर तोड़ फोड़ की तथा आगजनी भी की। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। इस मामले में 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
SP_Singh
AURGURU Editor