बहराइच के महसी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव और फायरिंग, एक की मौत के बाद भड़के लोगों ने चार घर और कई वाहन फूंक डाले

बहराइच। जिले के महसी महाराजगंज कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर किए गए पथराव एवं फायरिंग में घायल व्यक्ति की मौत होने के बाद महसी में हिंसा भड़क उठी। लोगों ने चार मकान आग के हवाले कर दिए। कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया है।

Oct 13, 2024 - 23:07
Oct 13, 2024 - 23:14
 0  248
बहराइच के महसी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव और फायरिंग, एक की मौत के बाद भड़के लोगों ने चार घर और कई वाहन फूंक डाले

बीते कल रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव की दुर्गा प्रतिमा शाम के समय विसर्जन के लिए जुलूस के रूप में रवाना हुई थी। जुलूस हरदी थाना क्षेत्र के महसी महाराजगंज बाजार में पहुंचा। बाजार निवासी अब्दुल हमीद के घर के सामने से निकल रहे जुलूस में शामिल लोग मां के जयकारे लगा रहे थे। इसी दौरान जुलूस पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव के बीच ही उपद्रवियों ने गोली भी चला दी। गोली लगने से रेहुआ मंसूर गांव निवासी राम गोपाल मिश्रा (22) पुत्र कैलाश नाथ उर्फ पुताई घायल हो गया। 

उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में मेडिकल कॉलेज बहराइच में इलाज के दौरान उसकी आज मौत हो गई। पथराव में सुधाकर तिवारी और सत्यवान को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

राम गोपाल मिश्रा की मौत की खबर जैसे ही महसी महाराजगंज बाजार में पहुंची, लोग भड़क उठे। कई वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। चार मकान भी फूंक डाले।

 मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएससी के जवान पहुंच गए, लेकिन गांव के लोगों ने चारों तरफ से कई लोगों को घेर रखा था। मूर्तियों का विसर्जन रोक दिया गया है। मेडिकल कॉलेज के सामने शव रखकर मृतक के परिजनों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने सीतापुर बहराइच हाईवे जाम भी कर दिया।

आज हुए बवाल के बाद महसी महाराजगंज से आज निकलने वाले दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पुरुषों को भी रोक दिया गया है। 

उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच के महसी में माहौल बिगाड़ने की घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि इसके दोषी बचेंगे नहीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उपद्रवियों की पहचान कर कठोरतम कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है की प्रतिमा विसर्जन जारी रहना चाहिए। इस बारे में संबंधित संगठनों से

संवाद कर समय से कराएं प्रतिमा विसर्जन।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर सभी को सुरक्षा की गारंटी दें। जिन अधिकारियों की लापरवाही से यह घटना घटी है, उन्हें भी चिन्हित कर कठोर कार्रवाई करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow