आगरा के सांधन गांव में अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाई, गिरफ्तार
आगरा। थाना अछनेरा के अंतर्गत सांधन गांव में एक व्यक्ति द्वारा अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला गांव का ही फूल सिंह है, जिसने गुरुवार की रात यह कृत्य किया। उसके द्वारा अंधाधुंध फायरिंग किए जाने से गांव के लोग भयभीत होकर घरों में छिप गये।
गांव के ही किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रात में ही गांव में पहुंचकर आरोपी फूल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया गया है। गांव वालों का कहना था कि फूल सिंह ने नशे की हालत में गोलियां चलाईं। यह जानकारी नहीं हो सकी है कि आरोपी ने ऐसा क्यों किया।