नौकरानी खुदकुशी मामले में सपा विधायक जाहिद जमाल बेग ने भदोही कोर्ट में किया सरेंडर

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद जमाल बेग ने नौकरानी की आत्महत्या मामले में सरेंडर कर दिया है। फरार चल रहे जाहिद बेग ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया है। भदोही पुलिस सपा विधायक की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। सपा विधायक जाहिद जमाल बेग के बेटे जईम बेग को पुलिस ने कल गिरफ्तार किया था। दूसरी तरफ विधायक और उनकी पत्नी फरार हो गए थे। इन सभी पर नाबालिग नौकरानी के साथ मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे हैं।

Sep 19, 2024 - 14:08
 0  1
नौकरानी खुदकुशी मामले में सपा विधायक जाहिद जमाल बेग ने भदोही कोर्ट में किया सरेंडर

 

घटना नौ सितंबर को हुई थी, जब नाबालिग नौकरानी विधायक के घर के स्टोररूम में फांसी पर लटकी हुई पाई गई थी। पुलिस ने सपा विधायक जाहिद जमाल बेग और उनकी पत्नी के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने, बाल तस्करी और बंधुआ मजदूरी जैसे कई गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 17 साल की लड़की विधायक के घर पर घरेलू सहायिका का काम करती थी। नौ सितंबर को उसका शव विधायक आवास के स्टोररूम में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस को शक है कि लड़की ने प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की होगी।

इस मामले में नया मोड़ तब आया जब पुलिस ने विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत नया मामला दर्ज किया। इसके अलावा उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 143(4) (बच्चे की तस्करी) और 143(5) (एक से अधिक बच्चों की तस्करी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दंपती के खिलाफ किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम और बंधुआ मजदूरी प्रणाली (उन्मूलन) अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया है।

इस घटना के बाद से ही सपा विधायक और उनकी पत्नी फरार थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने विधायक के बेटे जईम बेग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow