जनकपुरी में बिखरे भक्ति के सुर

आगरा। श्रीजनकपुरी महोत्सव में आज मुख्य मंच पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भक्ति के स्वर बिखरे। श्रद्धालुओं ने भी कलाकारों का कभी स्वर से स्वर मिलाकर तो कभी श्रीहरि के भजनों पर जूमते नाचते हुए दिया।

Sep 30, 2024 - 21:03
 0  45
जनकपुरी में बिखरे भक्ति के सुर


कार्यक्रम के प्रारम्भ में संस्कार पाठशाला भोगीपुरा के विद्यार्थियों ने श्रीगणेश स्तुति की।स्वरूपों के आगमन पर आदि शंकर वैदिक विद्या संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा शुक्ल यजुर्वेद का पाठ किया। 

इसके साथ ही ताज कला ग्रुप, शिवांगी, पं. मुरली मनोहर दीक्षित द्वारा भक्तिमय प्रस्तुतियां दी गईं। दूर खड़े श्रद्धालुओं ने श्रीराम के साथ वृंदावन बिहारी लाल के उदघोष लगाते  हुए कार्यक्रम स्थल को भक्ति के सतरंगी रंगो से भर दिया। 

राधा खंडेलवाल ने भजन प्रस्तुत किया। नैनों के तीर चलावे है ये चपल नयन बलवारी..., हे दुख भंजन मारुति नन्दन सुन लो मेरी पुकार, पवन सुत विनती बारम्बार..., आज दूल्हा बने राजा राम, ये जोड़ी का जवाब नहीं..., की प्रस्तुति ने हर भक्त को भक्ति के सरोबर में डुबो दिया। 

केंद्रीय राज्यमंत्री की पत्नी मधु बघेल द्वारा राधा जी की नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई।
राजवर्धन वाजपेयी, तनिष्का, परी, गुरमीत कौर, रिमझिम शुक्ल आदि ने भजनों की प्रस्तुति दी। आयोजन समिति के विवेक शर्मा, संजय अग्रवाल, सतेन्द्र तिवारी, दिलीप खंडेलवाल, महेश सारस्वत आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor