सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को आज सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि वे रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंची थीं। यहां मिली रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल उनकी सेहत ठीक है। डॉक्टर्स की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है ओर कल यानी (शुक्रवार 21 फरवरी 2025) को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। दिसंबर 2024 में सोनिया गांधी 78 साल की हो चुकी है।.