सिंघम अगेन के ट्रेलर ने मचाया तहलका

मुंबई। अजय देवगन की फिल्म सिंघनम अगेन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म को रिलीज होने में कुछ ही दिन बचे हैं। रिलीज होने के दिन जितने कम होते जा रहे हैं, उतना ही एक्साइटमेंट लोगों में भी बढ़ता जा रहा है। दिवाली पर धमाका करने से पहले आज मेकर्स ने एक और धमाका कर दिया है। सिंघम अगेन का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

Oct 7, 2024 - 14:37
 0  43
सिंघम अगेन के ट्रेलर ने मचाया तहलका

सिंघम अगेन का ट्रेलर लॉन्च का इवेंट इस साल के सबसे बड़े इवेंट में से एक है। ये नीता मुकेश अंबानी कल्चलर सेंटर में हुआ है। जहां पर मीडिया के साथ सितारों के फैंस भी शामिल हुए हैं। अक्षय कुमार ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज करके धमाल मचा दिया है। अक्षय ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा कि अक्खी पब्लिक को मालूम है कौन कौन आने वाला है! इस दिवाली को अपने योद्धाओं के साथ मनाएं! सिंगम अगेन ट्रेलर अब आ गया है।

 

सिंघम अगेन की कहानी रामायण से इंस्पायर है। ट्रेलर से झलक मिली है कि अजय देवगन अपनी सीता के लिए लंका जलाने निकलते हैं।  एक्शन-पैक्ड फिल्म में लेडी सिंघम का दमदार रोल भी देखने को मिलेगा। सिंघम अगेन के ट्रेलर ने इतिहास रच दिया है। ये ट्रेलर चार मिनट 58 सेकेंड का है और इसी के साथ ये हिंदी सिनेमा का अब तक का सबसे लंबा ट्रेलर है।  सिंघम अगेन में अजय देवगन के साथ करीना कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर अहम किरदार निभाते नजर आए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow