शुभम यादव को मिला सेना में कमीशन

आगरा के लाल शुभम यादव को आज पासिंग आउट परेड में कमीशन दिया गया। शुभम आगरा कालेज एनसीसी विंग आर्मी विंग के होनहार कैडेट रहे हैं।

Sep 7, 2024 - 19:31
 0  31
शुभम यादव को मिला सेना में कमीशन


आगरा। शहर के एक और लाल लेफ्टिनेंट शुभम यादव को आफीर्सस ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई में पासिंग आउट परेड में कमीशन किया गया।  उन्हें 324 फील्ड रेजिमेंट में सैन्य अधिकारी बनाया गया है। 
एनसीसी आर्मी विंग आगरा के कंपनी कमांडर अमित अग्रवाल ने बताया कि शुभम यादव ने ओटीए में 49 सप्ताह का प्रशिक्षण लिया। लेफ्टिनेंट शुभम यादव 2007 से 2020 तक एनसीसी आर्मी विंग आगरा कालेज के होनहार कैडेट रहे हैं।

उनके पिता जयवीर सिंह ईएमई से सेवानिवृत सूबेदार मेजर रहे हैं। उनकी बड़ी बहन कैप्टन अलीशा यादव सैन्य नर्सिंग सेवा में कार्यरत हैं। उनके सभी इष्ट मित्रों ने उनके कमीशन मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow