आधार कार्ड में मेरी खूबसूरती देख आप बर्दाश्त नहीं कर पाओगे

मुंबई। फिल्म स्त्री-2 की सफलता से अभिनेत्री श्रद्धा कपूर काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म ने बालीवुड में उनके स्टेटस को बढ़ा दिया है। वह आज स्री की छठी सालगिरह मना रही हैं। श्रद्धा कपूर ने इस मौके पर फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक और फाइनेंसर दिनेश विजान के साथ एक चित्र इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस तस्वीर में स्लीवलेस लाल रंग के परिधान में काफी खूबसूरत, आकर्षक और आत्मविश्वास से भरी हुई दिखाई दे रही हैं। इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर ने लिखा है कि पहली स्त्री फिल्म की आज छठी सालगिरह है।

Aug 31, 2024 - 14:57
 0  1053
आधार कार्ड में मेरी खूबसूरती देख आप बर्दाश्त नहीं कर पाओगे
सोशल मीडिया से ली गई तस्वीर

इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर एक फैन्स ने उनसे आधार कार्ड भी मांगा। श्रद्धा कपूर ने अपने प्रशंसक को इंस्टाग्राम पर जवाब दिया कि आधार कार्ड में मैं इतनी खूबसूरती दिख रही हूं कि आप गाओगे कि कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है। एक और प्रशंसक को जवाब देते हुए श्रद्धा लिखती हैं कि इतनी खूबसूरत दिख रही हूं कि आप बर्दाश्त नहीं कर पाओगे। 
हारर और कामेडी के मिश्रण वाली यह फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए अद्भुत उदाहरण है, जिसने श्रद्धा कपूर के करियर को भी एक नया आयाम दिया है और वह इसके साथ ही सिने जगत में मजबूती जमती दिख रही हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow