अबू आजमी को यूपी भेज दो, हम इलाज कर देंगे-सीएम योगी

लखनऊ। महाराष्ट्र के सपा विधायक अबु आजमी द्वारा औरंगजेब का गुणगान किए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज विधान परिषद में बहुत गुस्से में दिखे। उन्होंने कहा कि सपा इसे पार्टी से बाहर निकाले। इस व्यक्ति को यूपी भेज दीजिए, बाकी का उपचार हम कर देंगे।

Mar 5, 2025 - 13:23
Mar 5, 2025 - 16:13
 0
अबू आजमी को यूपी भेज दो, हम इलाज कर देंगे-सीएम योगी

-औरगंजेब का गुणगान करने पर गुस्से में दिखे मुख्यमंत्री, सपा को लिया आड़े हाथ

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में बजट पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी उस औरगंजेब पर गर्व महसूस करती है जो भारत को लूटने और देश की आत्मा को रौंदने आया था। सपा उस औरगंजेब को अपना आदर्श मानती है जिसने भारत के लोगों पर जजिया कर लगाया था। वह औरगंजेब जिसने अपने पिता को ही जेल में डाल दिया था और उसके पिता ने ही जिसे कोसा था तथा जिसका उद्देश्य भारत का इस्लमीकरण करना था, ऐसे व्यक्ति का गुणगान करने वाले व्यक्ति (अबु आजमी) पर सपा कोई कार्रवाई नहीं कर रही। 

मुख्यमंत्री ने अबु आजमी का नाम लिए बगैर कहा कि जिस व्यक्ति को छत्रपति शिवाजी महाराज पर गर्व करना चाहिए, वह औरगंजेब के गुणगान कर रहा है। क्या ऐसे व्यक्ति को भारत में रहने का अधिकार होना चाहिए। समाजवादी पार्टी को इस बात का जवाब देना चाहिए।

सपा को आड़े हाथ लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में मंदिरों की तोड़ने और भारत की आत्मा को रौंदने वाले व्यक्ति का महिमा मंडन करते हो। ऐसे व्यक्ति को सपा से बाहर निकाल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति को यूपी में भेज दो, यूपी ऐसे लोगों का उपचार करने में बहुत देरी नहीं करता।

सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी परिवार से बाहर नहीं निकल सकती। यही वह पार्टी है जो पूरे डेढ़ माह तक कुम्भ को कोसती रही।

SP_Singh AURGURU Editor