मोहिनी ने कर दिया ऐसा काम मंदिर कमेटी ने किया सम्मान

बाह/आगरा। थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत तीर्थ धाम बटेश्वर में गणेश प्रतिमा विसर्जन को पहुंचे चार युवक यमुना नदी में अचानक डूबने लगे तो घाट पर दुकान लगाए बैठी साथ युवती ने बगैर देरी किए यमुना में छलांग लगा दी और सभी युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवती के साहस को देखकर मंदिर कमेटी ने उसे सम्मानित किया है।

Sep 17, 2024 - 19:46
 0  160
मोहिनी ने कर दिया ऐसा काम मंदिर कमेटी ने किया सम्मान

फिरोजाबाद का 19 वर्षीय आकाश अपने साथी हिमालय 17 वर्ष एवं दो अन्य साथियों के साथ मंगलवार को तीर्थ धाम बटेश्वर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए आया था। यमुना नदी के घाट पर गणेश प्रतिमा विसर्जन करते समय यमुना नदी के पानी में आकाश और हिमालय डूबने लगे। युवकों को बचाने के लिए उनके दो अन्य साथी यमुना नदी में कूद गए। चारों युवकों को यमुना नदी में डूबता हुआ देख वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। तभी यमुना के घाट पर प्रसाद सामग्री की दुकान सजाए बैठी बटेश्वर निवासी कुमारी मोहिनी (18 वर्ष) ने बिना देरी किए यमुना नदी में छलांग लगा दी और चारों युवकों को  एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 

 युवकों की जान बचाने वाली युवती के साहस को देखकर हर कोई उसे शाबाशी दे रहा था।  मंदिर प्रबंधक अजय भदौरिया, राकेश बाजपेई मौके पर पहुंचे और युवती को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow