संकल्प ग्रुप ने वार्षिकोत्सव में सम्मानित किए गौ चिकित्सक और गौ सेवक
आगरा। गौसेवा संकल्प ग्रुप के आठवें वार्षिकोत्सव में गौ चिकित्सकों और गौ सेवकों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम सेल्फी बैंकट हॉल, सिकंदरा में आयोजित किया गया था।
![संकल्प ग्रुप ने वार्षिकोत्सव में सम्मानित किए गौ चिकित्सक और गौ सेवक](https://www.aurguru.com/uploads/images/202502/image_870x_67ac319983143.jpg)
कार्यक्रम का शुभारंभ ललिता कर्मचंदानी की सरस्वती वंदना से हुआ। अतिथियों ने कान्हा व गौ माता की मूर्ति पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्ज्वलन किया। इस अवसर पर गौपुत्र जितेंद्र दैपुरिया, धर्मवीर सिंह, ऋचा गुप्ता, डॉ प्रेम कुमार, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. जेपी लोधी, गौ सेवक जितेंद्र रावत, गौ सेवक अमरनाथ, आकाश बघेल सनातनी, गोपी माहौर, मनीषा वाधवानी आदि प्रमुख रूप से सम्मानित किए गए। कार्यक्रम के सभी अतिथियों सतीश अरोरा, पूनम अरोरा, राकेश शुक्ला, सुनील विकल, डॉ. सुरत गुप्ता, अलका सिंह, गौरव शर्मा, डॉ. सपना गोयल, रुचिता कपूर, आरके जैन का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मध्य में ललिता कर्मचंदानी व डॉ. रश्मि त्रिपाठी ने गीत प्रस्तुत किए। गौ सेवा संकल्प ग्रुप के संरक्षक, पदाधिकारियों व पूरे वर्ष के कार्यशील गौ सेवकों को भी पटके व मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की संयोजक संस्थापक अध्यक्ष रितु गोयल। व्यवस्था रचना कपूर, अंजली स्वरुप, संजीव गोयल, अमित कौरा, विजय कपूर, राहुल अग्रवाल, अमित लवानिया ने संभाली। कार्यक्रम का संचालन श्रुति सिन्हा ने किया व मीडिया प्रभार अमित लवानिया ने संभाला। मुख्य सहयोग नीतू अग्रवाल, आशा अग्रवाल, रीता शर्मा, दीप्ति भार्गव, आर के कपूर व कृष्नांग गौरव का रहा।
कार्यक्रम में वर्षा अग्रवाल, डॉ. निशीथ स्वरूप, डॉ. माधवी कुलश्रेष्ठ, ममता पचौरी, कुमुद पांडे, एस के बग्गा, रवि जैन, रितु जैन, प्रतीक्षा गर्ग, मोंटी अग्रवाल, वंदना परिहार, भावना खत्री, रजनीकांता, साक्षी शर्मा, अवधेश उपाध्याय, शालिनी गुप्ता, आराधना श्रीवास्तव, दीपक कुशवाह, अंजू सिंह, पारुल भारद्वाज, प्रभा गुप्ता, नीलम गुप्ता, नीनू सिंघल, अनीता पाठक, सुभाष गोयल, रिचा गोयल, दीपा मित्तल, कमलेश सिंघल, कुमुद सिंघल, बब्बल परमार, अनु अरोरा, राजकुमारी पाराशर आदि गौ सेवक उपस्थित रहे।