हेमकुंड साहिब के दर्शन करके वापस लौटी संगत

आगरा। सुखमनी सेवा सभा के तत्वावधान में आगरा से साध संगत का करीब 60 लोगों का जत्था हेमकुंड साहिब, बद्रीनाथ व पांवटा साहिब की यात्रा पूरी करके वापस आगरा पहुंचा।

Oct 5, 2024 - 19:32
 0  118
हेमकुंड साहिब के दर्शन करके वापस लौटी संगत

वीर महेंद्र पाल सिंह की अगुवाई में इस जत्थे ने सभी धार्मिक स्थानों के दर्शन दीदार किये व गुरु महाराज की खुशियां प्राप्त कीं। इस यात्रा की विशेषता यह रही कि पूरी यात्रा एक पारिवारिक रूप में आपसी प्यार ,सहयोग व एक दूसरे के प्रति समर्पित भाव से की गई।


यात्रा के वापसी पर आगरा की संगतो ने गुरु रूप संगत के दर्शन किए व सम्मान किया। मुख्य रूप से अशोक अरोड़ा, हरजिंदर सिंह ,गुरु सेवक श्याम भोजवानी, हरपाल सिंह, हरबिंदरपाल सिंह, हरमीत सिंह, देवेंद्र सिंह ,युवराज सिंह, सिमर गुलाटी, प्रिंस सेठी, गुरदीप लूथरा आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor