हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए आगरा से संगत रवाना

गुरुद्वारा गुरु का ताल से आज सुबह 75 श्रद्धालुओं का एक जत्था श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर रवाना हुआ। जत्थे की रवानी के समय भक्तिमय माहौल दिखा।

Sep 27, 2024 - 11:32
 0  75
हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए आगरा से संगत रवाना

आगरा। गुरु गोबिंद सिंह साहिब के पूर्व जन्म के पावन तपस्थल हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए आगरा से एक जत्था आज सुबह रवाना हुआ। 

सुखमनी सेवा सभा के बैनर तले हो रही इस यात्रा के दौरान संगत गुरु गोबिंद सिंह साहिब तपस्थान श्री हेमकुंड साहिब के अलावा बद्रीनाथ, पांवटा साहिब आदि स्थानों की भी यात्रा करेगी। जत्थे में 75 श्रद्धालु शामिल हैं। आज सुबह गुरुद्वारा गुरु का ताल पर गुरु महाराज के चरणों में अरदास करने के बाद संगत ने संत बाबा प्रीतम सिंह से आशीष लिया। 

सुखमनी सेवा सभा के वीर महेंद्र पाल सिंह और गुरमीत सेठी ने बताया कि यह यात्रा ऋषिकेश, श्रीनगर, हेमकुंड साहिब, बद्रीनाथ और पांउटा साहिब होकर 3 अक्टूबर को आगरा वापस लौटेगी। 

संगत की रवानगी गुरु का सरोपा पहनाकर की गई। ग्रंथी हरबंस सिंह, इंद्रजीत सिंह वाधवा, गुरदीप लूथरा, गुरुसेवक श्याम भोजवानी, तरविंदर सिंह पुरी, सतीश अरोड़ा, जगमीत सिंह गुलाटी, मनीष नागरानी, संजय जटाना, मुखी भाई, बबलू व्यानी, अरविंद सिंह पप्पी, गोरु भाई, संतोख सिंह निज्जर आदि मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor