समाजवादी पार्टी ने जयंती पर डा. कलाम के योगदान को याद किया

आगरा। समाजवादी पार्टी की महानगर और जिला इकाई ने मंगलवार को पार्टी के फतेहाबाद रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

Oct 15, 2024 - 17:43
 0  19
समाजवादी पार्टी ने जयंती पर डा. कलाम के योगदान को याद किया
समाजवादी पार्टी के कार्यालय में मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर माल्यार्पण करते सपा के शहर अध्यक्ष वाजिद निसार एवं अन्य।


जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा और महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार की संयुक्त अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में डा. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। 

शहर अध्यक्ष वाजिद निसार और जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने इस मौके पर कहा कि 
मिसाइल मेन के नाम से प्रसिद्ध कलाम के जन्मदिन को वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे के नाम से जाना जाता है। अक्टूबर 2010 को संयुक्त राष्ट्र ने हर वर्ष 15 अक्तूबर को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिवस को वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे के रूप में मनाने की घोषणा की। डॉ. कलाम का मानना था कि स्टूडेंट्स ही हैं जो दुनिया में बड़े बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने साइंस और टोक्नोलॉजी, विशेषकर मिसाइल और अंतरिक्ष अनुसंधान में महत्वपूर्ण योगदान दिया, लेकिन उनका असली जुनून सिर्फ स्टूडेंट्स को पढ़ाने और प्रेरित करने में था। 

प्रदेश सचिव ममता टपलू, सुरेंद्र चौधरी, पूर्व पार्षद श्याम भोजवानी, सुधीर दुबे, निर्वेश शर्मा, पप्पू यादव, अखिलेश यादव, जितेन्द्र चक, शिवपाल यादव, आदिल मिर्जा, सोमेश गुप्ता, आलोक यादव, विनोद श्रोत्रिय, वेद प्रकाश चौधरी, बलबंत यादव, पठान कुरैशी, मनोज माहौर, परवेज खान, रजा खान आदि इस मौके पर मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor