आश्रम में मिला संत का शव, हत्या की आशंका

थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव उटसाना के पास प्राचीन शिव मंदिर आश्रम पर रह रहे एक संत का शव खून से लथपथ हालत में मिला।

Sep 25, 2024 - 20:11
 0  6
आश्रम में मिला संत का शव, हत्या की आशंका


पिनाहट। थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव उटसाना के पास प्राचीन शिव मंदिर आश्रम पर रह रहे एक संत का शव खून से लथपथ हालत में मिला।  परिजनों ने दो लोगों पर बाबा की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।

कल्याण दास गोस्वामी उम्र 65 वर्ष पुत्र रामबाबू निवासी मोहल्ला खिरकिया, कस्बा पिनाहट बीते 10 वर्षों से क्षेत्र के गांव उटसाना के पास चंबल के बीहड़ में स्थित प्राचीन शिव मंदिर (सीता की चूल) आश्रम पर रहकर पूजा पाठ में लीन थे। उनके पुत्र ग्वालियर में रहकर अपना काम कर रहे हैं। बाकी परिवार कस्बा पिनाहट में रहता है।

बुधवार को गांव के चरवाहे आश्रम पर पहुंचे और देखा कि बाबा खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़े हुए थे। लोगों ने तत्काल मामले में पुलिस को सूचना दी। 

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया और मौके से साक्ष्य जुटाए। आश्रम पर पहुंचे बाबा के भतीजे मुकेश गोस्वामी द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया गया है कि चंबल के बीहड़ में सिद्ध बाबा आश्रम पर सियाराम और उसका लड़का गाय रखकर निवास कर रहे थे। जंगल में बाढ़ आ जाने के कारण सियाराम और उसका लड़का गाय लेकर शिव मंदिर उटसना बाबा कल्याण दास के आश्रम पर पहुंच गए थे। गायों को आश्रम पर बांधने को लेकर और भिक्षा मांगने का संत बाबा द्वारा विरोध किया गया था। जिस पर उन्होंने झगड़ा किया और मारने की धमकी दी थी। उन लोगों ही द्वारा उसके चाचा संत बाबा की हत्या किए जाने की आशंका है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor