बैडमिंटन से इसी साल संन्यास ले सकती हैं साइना नेहवाल

नई दिल्ली। भारत की टाप बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल संन्यास ले सकती हैं। वह जल्द ही इसकी घोषणा करने वाली हैं। बैडमिंटन में सबसे पहली बार साइना ने ही ओलंपिक में मेडल जीता था। लंदन ओलंपिक में उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिला था। साइना वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी दो मेडल जीत चुकी हैं। साइना इन दिनों गठिया से पीड़ित हैं और इसके कारण वह तैयारी नहीं कर पा रही हैं। इसीलिए वह संन्यास लेने पर विचार कर रही हैं।

Sep 3, 2024 - 13:38
 0  9
बैडमिंटन से इसी साल संन्यास ले सकती हैं साइना नेहवाल


साइना ने एक पाडकास्ट में कहा कि उन्हें गठिया है और उनका कार्टिलेज खराब हो गया है। वह अब आठ-नौ घंटे तक खेलों से जुड़ी नहीं रह पाती हैं। इसिलए वह तैयारी भी ठीक से नहीं कर पा रही हैं। बिना तैयारी के दुनिया के श्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनौती नहीं दी जा सकती है। मुझे मेरी मजबूरियों को स्वीकार करना होगा। 

साइना नेहवाल काफी समय से बैडमिंटन की प्रतियोगिताओं से दूर हैं। आखिरी बार वह सिंगापुर ओपन में नजर आईं थी, जिसमें वह पहले दौर में ही बाहर हो गईं थी। हालांकि साइना का मानना है कि संन्यास की घोषणा करना उनके लिए आसान नहीं होगा।  यह एक आम आदमी की तरह की जाने वाली नौकरी की तरह है। मैंने नौ साल की उम्र में शुरुआत की थी। अगले साल मैं 35 साल की हो जाऊंगी। मेरा करियर भी लंबा रहा है और इस पर मुझे गर्व है। मैंने जो कुछ हासिल किया उससे मैं खुश हूं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow