लूट के नौ घंटे बाद ही दबोच लिया लुटेरा, मुठभेड़ में हुआ घायल

आगरा। सिकंदरा की गोवर्धन धाम कॉलोनी में महिला के साथ ही हुई लूट की वारदात के नौ घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। लुटेरे के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया दिया है।

Sep 23, 2024 - 09:50
 0  21
लूट के नौ घंटे बाद ही दबोच लिया लुटेरा, मुठभेड़ में हुआ घायल


गौरतलब है कि गोवर्धन धाम कॉलोनी में रविवार को दोपहर को बाइक सवार बदमाश दिनदहाडे़ एक घर में घुस आया और उसने एक महिला को दबोच लिया। उसका मंगलसूत्र लूटना चाहा लेकिन साहसी महिला बदमाशों से भिड़ गई। बदमाशों ने चाकू से उसकी गर्दन पर प्रहार किया तो भी महिला ने हार नहीं मानी, वह एक बदमाश की अंगुली चबा गई। बदमाश उससे मंगलसूत्र, मोबाइल और कैश लूटकर ले गए। इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम जांच में जुट गई। सीसी कैमरे खंगाले गए। मुखबिरों को सहारा लिया गया। बदमाशों का हुलिया पूछा और फिर उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस को सफलता मिली कि एक महिला ने बताया कि ऐसे हुलिये का एक मजदूर पहले यहां रहने आया था। पुलिस उसके बारे में पता किया तो उसकी जानकारी मिल गई। पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो उसने गोली चला दी। पुलिस ने गोली चलाई तो उसके पैर में गोली जा लगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow