रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली। शालीमार बाग से विधायक के रूप में निर्वाचित रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शपथ दिलाई। उनके बाद परवेश वर्मा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इनके बाद आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रवींद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा, डा पंकज सिं ने मंत्री पद की शपथ ली। वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक निजेंद्र गुप्ता विधानसभा के स्पीकर होंगे।

Feb 20, 2025 - 12:59
Feb 20, 2025 - 20:43
 0
रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ


इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्री मंत्रींडल के तमाम वरिष्ठ मंत्र, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह के साथ ही करीब 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री रामलीला मैदान में उपस्थित थे। इस मौके पर बजट के कारण योगी आदित्यनाथ और असम के हिमंता विस्वा सरमा मौजूद नहीं थे। दिल्ली में पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने रामलीला मैदान में शपथ ली। 
27 साल के लंबे इंतजार के बाद आज दिल्ली में एकबार फिर बीजेपी सरकार बनने जा रही है। पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता को सीएम चुना गया है। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 12 दिन बाद दिल्ली को नया सीएम मिलेगा। रामलीला मैदान में शपथ समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा सभी प्रमुख केंद्रीय मंत्री और पार्टी के सभी सीनियर नेता और पदाधिकारी भी शामिल होंगे।