रामनाथ सिकरवार कांग्रेस के नये जिलाध्यक्ष, अमित सिंह पर शहर अध्यक्ष
आगरा। भाजपा के जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद अब कांग्रेस ने भी अभी थोड़ी देर पहले यूपी में 75 जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। लोकसभा चुनाव में फतेहपुरसीकरी सीट पर भाजपा को कड़ी टक्कर देने वाले रामनाथ सिकरवार कांग्रेस ने अपना नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। शहर कांग्रेस कमेटी की कमान अमित सिंह पर बरकरार रखी गई है। पार्टी द्वारा घोषित किए गए अध्यक्षों में मुस्लिम समाज को भी प्रमुखता दी है।

-पार्टी ने उत्तर प्रदेश के 75 जिला और शहर अध्यक्ष घोषित किए
आज कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपालन ने यूपी के जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने शहर में कोई भी बदलाव न करते हुए अमित सिंह दिवाकर को ही फिर से कमान सौंप दी है। वहीं जिले में लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले रामनाथ सिकरवार पर दांव खेला है।
इसी तरह मथुरा जिले की कमान लोकसभा चुनाव में भाग्य आज़मा चुके मुकेश धनगर को सौंपी गई है, वहीं मथुरा में शहर अध्यक्ष यतेंद्र मुक़द्दम को बनाया गया है। फिरोजाबाद का जिलाध्यक्ष राम निवास यादव और शहर अध्यक्ष शफ़ाकत ख़ान राजू को बनाया गया है।
अलीगढ़ में ठाकुर सोमवीर सिंह जिलाध्यक्ष और नवेद खान अलीगढ़ शहर कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए हैं।
कासगंज में मनोज पांडेय जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप बनाए गए हैं।
एटा में हाजी आशिक हुसैन जिलाध्यक्ष और विनीत पाराशर वाल्मीकि शहर अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
हाथरस जिले में विवेक कुमार उपाध्याय जिलाध्यक्ष तथा योगेश कुमार शहर अध्यक्ष बनाए गए हैं।
आगरा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अमित सिंह नेता विपक्ष राहुल गांधी के साथ। (फाइल फोटो)