मिशन शक्ति के तहत निकाली गई रैली

आगरा। मिशन शक्ति के प्रति लोगों को जागरूक करने और महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए पुलिस की ओर से एक बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन डीसीपी सैय्यद अली अब्बास ने किया। इस रैली में महिला बीट पुलिस, एंटी रोमियो स्क्वायड, टूरिज्म पुलिस, ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ स्कूल की शिक्षिकाओं ने भाग लिया। महिला पुलिसकर्मियों के साथ एसएन मेडिकल कॉलेज की जूनियर महिला डॉक्टर, एनजीओ और अन्य संगठनों के सदस्य भी रैली में शामिल हुए।

Oct 15, 2024 - 22:32
 0  10
मिशन शक्ति के तहत निकाली गई रैली

एसीपी सुकन्या शर्मा के अनुसार, रैली का मकसद एकता का संदेश देना और महिलाओं को साइबर सुरक्षा, घरेलू हिंसा, सड़क सुरक्षा और आत्मरक्षा के बारे में जागरूक करना था। इस दौरान 112, 1090, 181, और 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।

 रैली का शुभारंभ पुलिस लाइन ग्राउंड से हुआ और यह तहसील तिराहा, पचकुइंया, नालबंद, एसएन कट, राजा की मंडी, सेंट जोंस चौराहा होते हुए वापस पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंची। रैली में लगभग 250 लोगों ने भाग लिया। डीसीपी सैय्यद अली अब्बास ने कहा कि आगरा पुलिस महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी और हमेशा मदद के लिए तत्पर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow