राजा दशरथ निवास सजाया गया, कल होगा संगीत

राजा दशरथ (संतोष शर्मा) के निवास पर हर रोज भगवान श्रीराम के आगमन की खुशी में नित नई तैयारियां की जा रही हैं। आज रानी कौशल्या स्वरूप ललिता शर्मा सहित उनकी सखियों ने घर को सतरंगी रंगों की रगोली से सजाया।

Sep 25, 2024 - 20:25
 0  19
राजा दशरथ निवास सजाया गया, कल होगा संगीत
राजा दशरथ निवास में रंगोली बनातीं महिलाएं।

आगरा। राजा दशरथ (संतोष शर्मा) के निवास पर हर रोज भगवान श्रीराम के आगमन की खुशी में नित नई तैयारियां की जा रही हैं। आज रानी कौशल्या स्वरूप ललिता शर्मा सहित उनकी सखियों ने घर को सतरंगी रंगों की रगोली से सजाया। द्वार व वंदनबार सजाए। कल संगीत उत्सव में श्रीराम की श्रद्धा में भक्तिमय स्वर बिखरेंगे। 

आज राजा दशरथ व रानी कौशल्या (संतोष शर्मा व ललिता शर्मा) के निवास पर रंगोली के रंग बिखरे हुए थे। सर्वप्रथम मंदिर में श्रीगणेश की रंगोली सजाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। द्वार पर भी रंगोली सजाई गई। जिन्हें भगवान राम के आगमन पर फूलों से सजाया जाएगा। रंग बिरंगे फूलों, दीपमालाओं की आकृति की तरह-तरह की रंगोली सजाई गई। 

रानी कौशल्या स्वरूप ललिता शर्मा ने कहा कि भगवान के माता-पिता बनने का सौभाग्य मिलना बहुत हर्ष की बात है। इसलिए उनके आगमन में हर सम्भव तैयारियां की जा रही हैं। चिन्ता है कुछ छूट न जाए या कोई कमी न रह जाए। 26 सितम्बर को दोपहर 1.30 बजे से संगीतोत्सव का आयोजन होगा।  

इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय शर्मा-रजनी शर्मा, रामकुमार शर्मा, ममता शर्मा, प्रखर, युक्ति शर्मा, कनिष्का, खुशबू, अनन्या, अभय, गौतम सेठ, विकास जैन, शोभित, सत्यवीर तोमर, नितिन अग्रवाल, हरिनारायण चतुर्वेदी, मंजीत सिंह, स्नेहलता गुप्ता, विकास जैन, गरिमा जैन आदि उपस्थित थीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor