राज कुमार गुप्ता भाजपा के महानगर अध्यक्ष और प्रशांत पौनिया नये जिलाध्यक्ष
आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने आगरा में अपने महानगर और जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी है। राज कुमार गुप्ता भाजपा के नये महानगर अध्यक्ष होंगे जबकि प्रशांत पौनिया को जिलाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है।

भाजपा के जयपुर हाउस स्थित कार्यालय पर चुनाव अधिकारियों ने इन दोनों नामों की घोषणा की। घोषणा होते ही दोनों को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। समर्थकों की ओर से दोनों के स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया।
भाजपा के नये महानगर अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता और जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया की भाजपा के प्रति लम्बी सेवाएं रही हैं। पार्टी ने जिले में जहां जाट जाति पर दांव खेला है, वही महानगर में वैश्य समुदाय को खुश किया गया है।