तीन दिवसीय यात्रा पर राहुल गांधी अमेरिका पहुंचे, टेक्नोक्रेट, व्यापारी और नेताओं से मिलेंगे

2024 के चुनाव के बाद राहुल गांधी अपनी पहली अमेरिकी यात्रा पर टेक्सास पहुंचे। वह यहां तीन दिन प्रवास करेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे छात्रों, व्यापारियों, टेक्नोक्रेट और अमेरिकी नेताओँ से भी मुलाकात करेंगे।

Sep 8, 2024 - 13:28
 0  3
तीन दिवसीय यात्रा पर राहुल गांधी अमेरिका पहुंचे, टेक्नोक्रेट, व्यापारी और नेताओं से मिलेंगे


टेक्सास। अपनी तीन दिवसीय अमेरिकी यात्रा पर आज टेक्सास पहुंचे राहुल गांधी का भारतीय मूल  के लोगों और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। 


राहुल गांधी ने अपने स्वागत की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि वह आशा करते हैं कि अमेरिका के लोगों से वह कुछ सार्थक बातचीत करेंगे, जिससे दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे।

श्री गांधी डलास और टेक्सास में 8 सितंबर को तथा 9, 10 सितंबर को वाशिंगटन डीसी में लोगों से बातचीत करेंगे। 
ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा कि कांग्रेस के एमपी राहुल गांधी से मिलने के लिए एनआरआई, टेक्नोक्रेट, बिजनेस मेन, मीडिया और राजनेता भी उत्सुक हैं।

 
उन्होंने कहा कि अमेरिका में बहुत से बहुत से लोग भारतीय टेक सिटी जैसे बेंगलूरू, हैदराबाद, मुंबई और पुणे के बारे में और अधिक जानने के इच्छुक हैं। बिजनेस और टेक्नोलाजी कम्युनिटी के बहुत से लोग राहुल गांधी से बातचीत के उत्सुक हैं। गौरतलब है कि 2024 के चुनाव के बाद राहुल गांधी की यह पहली अमेरिकी यात्रा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow