प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की बारात निकली
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा आज शादी के बंधन में बंध रहे हैं। वे अपनी मंगेतर और एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय संग सात फेरे लेंने वाले हैं। सिद्धार्थ अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ बैंड-बाजा लेकर अपनी बारात लेकर वेन्यू पर पहुंचे।
![प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की बारात निकली](https://www.aurguru.com/uploads/images/202502/image_870x_67a6052d72bb9.jpg)
इस दौरान सभी बारातियों को ऑरेंज कलर की पगड़ी पहने देखा गया। बारात में दूल्हे राजा, प्रियंका चोपड़ा समेत सभी बारातियों को जमकर नाचते देखा गया। दूल्हे राजा सिद्धार्थ चोपड़ा के लुक की बात की जाए तो वे ऑफ व्हाइट शेरवानी पहने खूब जच रहे थे। सिर पर पगड़ी और कंधे पर शॉल डाले वे दूल्हा बने थे और अपनी बारात को काफी एंजॉय भी कर रहे थे।
अपने इकलौते भाई की शादी में प्रियंका चोपड़ा भी किसी से कम नहीं लग रही थी। लाइट ब्लू कलर का वन शोल्डर क्रॉप टॉप और लहंगा पहने वे बेहद स्टनिंग दिख रही थीं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा पेयर किया था। प्रियंका ने मैचिंग जूलरी और हेयरबन के साथ अपना लुक पूरा किया और अपने भाई के साथ वेडिंग वेन्यू पर एंट्री लेती नजर आईं।