कालिंदी विहार के में विद्युत कटौती ने जीना मुहाल किया

आगरा। कालिंदी विहार के ए ब्लॉक में पिछले एक महीने से हद दर्जे की लाइट ट्रिपिंग ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। ए ब्लॉक में ओम वाटिका अपना कैफ़े वाली लाइन के निवासी बहुत परेशान हो चुके हैं।

Sep 30, 2024 - 20:56
 0  14
कालिंदी विहार के में विद्युत कटौती ने जीना मुहाल किया

यह क्षेत्र कृष्णा पैराडाइज फीडर के अंतर्गत आता है। यहां दिन में 10-10 बार हो रही है लाइट की ट्रिपिंग। बिजली आपूर्ति न मिलने से पानी के लिए भी हाहाकार मची हुई है। 

यहाँ पर दिन में 12 बजे से दो बजे के बीच पानी की सप्लाई होती है। उसी समय डेली हो रही है लाइट की ट्रिपिंग। ऐसे में कैसे भरें कॉलोनी के निवासी पानी। कॉलोनी के हालात गांव से भी बदतर  हो गए हैं। 

नागरिकों का कहना है कि कस्मर केयर का भी नहीं फोन नहीं उठता। नागरिकों ने संबंधित अधिकारियों से समस्या का समाधान करने की मांग की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor