Video News: पुलिस की दो इनामी भाइयों से मुठभेड़, एक को गोली लगी

आगरा। थाना खेरागढ़ की पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद और इनामी बदमाश और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली भी लगी है।

Sep 10, 2024 - 09:13
Sep 10, 2024 - 09:17
 0  212

एसीपी इमरान अहमद ने बताया कि इनामी बदमाश राजू पुलिस की गोली लगने से घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।राजू के भाई प्रदीप को भी उसके साथ गिरफ्तार। किया गया है। प्रदीप जिसे गंगे के नाम से पुकारा जाता है, वह भी दस हजार का इनामी है। मुखबिर की सूचना पर काली माता के मंदिर के पास जब सिपाही हमले के आरोपी दस-हजार रुपए के दोनों इनामी बदमाशो ने पुलिस के रोकने पर फायरिंग शुरू कर दी थी। जवाबी फायरिंग में राजू के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। दोनों ही लोग खनन माफिया के गुर्गे हैं। वह काफी समय से खनन का काम कर रहे हैं। दोनों ही लोग धौलपुर के रहने वाले हैं। उनका साथी सत्यप्रकाश फरार है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow