दस दिन से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आगरा। हत्या और जानलेवा हमले की दो अलग-अलग घटनाओं में नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे।

जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाला आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त मे
थाना बासौनी पुलिस ने बताया आरोपियों ने नौ मार्च को चुन्नीपुरा में तोताराम के पुत्र देव सिंह और रामवीर पर चाकुओं से हमला बोल दिया था। इसमें से देव सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता तोताराम ने सूरज, अमर चंद पुत्रगण रामलाल और रामलाल पुत्र गुंदीलाल को नामजद करते हुए मुक़दमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने जांच के बाद 12 मार्च को सूरज और अमर चंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रामलाल घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर थाना बसौनी पुलिस ने आज हरलालपुरा चौराहे के पास से तीसरे आरोपी रामलाल को भी गिरफ्तार कर लिया।
दूसरी थाना डौकी क्षेत्र में खेत से लौट रहे राकेश पुत्र रामजीलाल पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले आरोपी एवरन पुत्र कन्हई लाल निषाद को पुलिस ने ग्राम नदौता की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।