पीएम मोदी 14 को कुरुक्षेत्र से करेंगे हरियाणा चुनाव का शंखनाद

रोहतक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर से हरियाणा में चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करने जा रहे हैं। इस दिन उनकी चुनावी रैली कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में होने जा रही है। इस रैली के जरिए मोदी जीटी रोड बेल्ट को साधेंगे।

Sep 9, 2024 - 14:21
 0  5
पीएम मोदी 14 को कुरुक्षेत्र से करेंगे हरियाणा चुनाव का शंखनाद

हरियाणा भाजपा ने इस रैली के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति के सह संयोजक संजय भाटिया ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री को इस रैली से प्रदेश का माहौल पूरी तरह भाजपामयी हो जाएगा। इस रैली से ही हरियाणा में केंद्रीय नेताओं की चुनावी रैलियों की शुरुआत हो जाएगी। पीएम मोदी की हरियाणा के अन्य क्षेत्रों में भी रैलियां होंगी। 

 हरियाणा में आगामी 5 अक्टूबर को विधानसभा के चुनाव होने हैं। पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे ऊपर नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व अन्य वरिष्ठ नेता तथा मंत्री पहले ही प्रचार में जुट चुके हैं।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राजस्थान सीएम भजनलाल के अलावा अन्य केंद्रीय नेताओं की चुनावी सभाएं भी हरियाणा में होंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow