भाकियू टिकैत के कार्यक्रमों के लिए अब जिलाध्यक्षों की अनुमति अनिवार्य

  आगरा। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के केंद्रीय कार्यालय से जारी निर्देश के अनुसार, अब संगठन के किसी भी जनपद में धरना-प्रदर्शन या अन्य कार्यक्रम आयोजित करने के लिए संबंधित जिलाध्यक्ष की पूर्व स्वीकृति अनिवार्य होगी।

Mar 18, 2025 - 11:22
 0
भाकियू टिकैत के कार्यक्रमों के लिए अब जिलाध्यक्षों की अनुमति अनिवार्य

निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई वरिष्ठ पदाधिकारी भी किसी जिले में कार्यक्रम करना चाहता है, तो उसे पहले जिलाध्यक्ष से अनुमति लेनी होगी। यह निर्णय संगठन में अनुशासन, समन्वय और प्रभावी नेतृत्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन और उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता एवं प्रभारी मध्य प्रदेश गजेंद्र सिंह परिहार ने इस फैसले के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे निर्देशों से संगठन में एकरूपता बनी रहेगी और कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी होगी।

संगठन की सभी जिला इकाइयों को निर्देश का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है।

SP_Singh AURGURU Editor