अमेरिका में मोहम्मद यूनुस का कड़ा विरोध, लोगों ने लगाए युनूश शर्म करो के नारे

वॉशिंगटन। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस को अमेरिका में बांग्लादेशी मूल के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा है। 79वें संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के सत्र में भाग लेने के लिए अमेरिका गए यूनुस न्यूयॉर्क के होटल में ठहरे हुए हैं। यूनुस के यहां होने की जानकारी मिलने पर प्रदर्शनकारी होटल के बाहर जमा हो गए और उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले और शेख हसीना को हटाए जाने के तरीके को लेकर नाराजगी देखने को मिली है।

Sep 24, 2024 - 14:34
 0  43
अमेरिका में मोहम्मद यूनुस का कड़ा विरोध, लोगों ने लगाए युनूश शर्म करो के नारे

न्यूयॉर्क में मोहम्मद यूूनुस के होटल के बाहर जमा लोगों ने यूनुस वापस जाओ, यूनुस सत्ता छोड़ो, यूनुस शर्म करो और हिन्दुओं पर हमले बंद करो जैसे नारे लगाए। होटल के बार नारेबाजी कर रहे एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि डॉक्टर मोहम्मद यूनुस ने असंवैधानिक और अवैध तरीके से सत्ता हासिल हथिया ली है। उन्होंने गंदी राजनीति से सत्ता हासिल की। इसका नतीजा ये हुआ कि हिंसा में बहुत से लोग मारे गए औऱ देश की छवि को धक्का लगा।
यूूूनुस का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि यूनुस कैसे देश की सत्ता संभाल सकते हैं, जब शेख हसीना ने पीएम पद छोड़ा ही नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी तक निर्वाचित पीएम शेख हसीना ने इस्तीफा नहीं दिया है, उन पर दबाव बनाकर गलत तरह से देश के बाहर जाने पर मजबूर किया गया। ऐसे में यूनुस की सरकार वैध नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त राष्ट्र से भी इस मामले में दखल की गुजारिश की है।

यूनुस का विरोध कर रहे एक व्यक्ति ने कहा कि हम एक धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र में विश्वास करते हैं लेकिन बलपूर्वक सत्ता हासिल करने के बाद यूनुस सरकार में तमाम लोगों, खासतौर से कमजोर तबको को मारा गया है। मौजूदा सरकार में लोग बांग्लादेश में सुरक्षित नहीं है। एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि मैं बांग्लादेश के लोगों का प्रतिनिधित्व करने आए अवैध, अनिर्वाचित व्यक्ति का विरोध करने के लिए यहां आया हूं। वह निर्वाचित नहीं है, उसे छात्रों ने नियुक्त किया है ना कि जनता ने। यूनुस ने देश पर अवैध कब्जा कर लिया है।

बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन के बाद इस साल 5 अगस्त को उस समय की पीएम शेख हसीना ने देश छोड़ दिया था। इसके बाद सेना ने चीजों को अपने हाथ में लेते हुए मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार का गठन किया है। अंतरिम सरकार के मुखिया के तौर पर यूनुस अमेरिका में यूएनजीए के सत्र में भाग ले रहे हैं। आज उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ भी मुलाकात होनी है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow