लोग मानते थे कि मैं मेनस्ट्रीम सिनेमा की एक्ट्रेस नहीं बन सकती- तिलोत्तमा

मुंबई। एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम अपनी अलग-अलग भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सीरीज त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर में एक्ट्रेस बिंदी जैन की भूमिका में दिखी हैं।

Oct 4, 2024 - 14:08
 0  10
लोग मानते थे कि मैं मेनस्ट्रीम सिनेमा की एक्ट्रेस नहीं बन सकती- तिलोत्तमा

तिलोत्तमा ने बताया कि लोगों को उनके बारे में यह धारणा थी कि वे मेनस्ट्रीम सिनेमा की एक्ट्रेस नहीं बन सकती हैं। लेकिन 40 के बाद फिल्म सर के लिए बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड हासिल करके साबित कर दिया कि उम्र कोई मायने नहीं रखता है।

उन्होंने कहा कि मेरे बारे में अक्सर कहा जाता था कि मेनस्ट्रीम सिनेमा की एक्ट्रेस नहीं बन सकती। लोग यह सोच लेते हैं कि अगर 20 साल की उम्र में ब्रेक नहीं मिला तो 30 साल की उम्र में ब्रेक मिलना मुश्किल है। 40 साल की उम्र में तो भूल ही जाओ कि ब्रेक मिलेगा। यह दबाव हमेशा बना रहता था। लेकिन मुझे 40 में ही सबसे ज्यादा काम मिला।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow