aurguru: पेरिस पैरालिंपिक में चमका भारतीय दल, सुमित, भाग्यश्री ने थामा तिरंगा

पेरिस। कल रात पेरिस पैरालिंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल के सौ लोगों ने हिस्सेदारी की। इनमें 52 खिलाड़ी शामिल थे। पहली बार इस समारोह को स्टेडियम से बाहर आयोजित किया गया। ओपनिंग सेरेमनी चैम्प्स एलिसीस और प्लेस डे ला कोंकोर्ड में आयोजित हुई।

Aug 29, 2024 - 12:18
 0  3
aurguru: पेरिस पैरालिंपिक में चमका भारतीय दल, सुमित, भाग्यश्री ने थामा तिरंगा

जिन खिलाड़ियों का आज मैच है, उन्होंने इस समारोह में हिस्सा नहीं लिया। भालाफेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल और शॉटपुट खिलाड़ी भाग्यश्री जाधव भारत के ध्वजवाहक रहे। पेरिस पैरालिंपिक 11 दिनों तक चलने वाला इवेंट होगा। इस इवेंट का हिस्सा भारतीय एथलीट भी बन रहे हैं। भारत के 84 एथलीट 12 खेलों में हिस्‍सा ले रहे हैं। इनके साथ 95 अधिकारी भी गए हुए हैं। भारतीय दल में कुल 179 सदस्य शामिल हैं। भारत की भागीदारी इस इवेंट में पैरा बैडमिंटन से शुरू हो रही है। आज पैरा बैडमिंटन मिश्रित युगल ग्रुप स्‍टेज, पुरुष एकल ग्रुप स्‍टेज और महिला एकल ग्रुप स्‍टेज होगा। तीनों ही कॉम्पटीशन आज दोपहर 12 बजे शुरू हो रहे हैं। 

भारत ने 2021 में टोक्यो पैरालिंपिक में पांच गोल्ड के साथ रिकॉर्ड 19 मेडल जीते थे और वह रैंकिंग में 24वें स्थान पर रहा था। इसके 3 साल बाद भारत का लक्ष्य गोल्ड मेडल की संख्या को दोहरे अंक में पहुंचाने और कुल 25 से अधिक पदक जीतना होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor