हर बूथ पर मनाई जा रही पं. दीनदयाल की जयंती

आगरा। भाजपा के प्रणेता और एकात्म मानववाद के सूत्रधार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती आज हर बूथ पर मनाई जा रही है। साथ ही आज भाजपा की सदस्यता अभियान के प्रथम चरण का समापन भी किया जाएगा।

Sep 25, 2024 - 11:22
 0  9
हर बूथ पर मनाई जा रही पं. दीनदयाल की जयंती

भाजपा महानगर की ओर से जयंती में हिस्सा लेने के लिए वरिष्ठ नेताओं को बूथों पर भेजा गया। सांसद, विधायक, पार्षद, मेयर, प्रदेश व क्षेत्र के पदाधिकारियों सहित सभी वरिष्ठ नेता सुबह से बूथों पर पहुँचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कार्यकर्ताओं के संग माना रहे हैं। 

बूथों पर पहुँचकर वरिष्ठ नेता दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर लोगों को पार्टी का सदस्य बना रहे हैं। महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, महामंत्री डॉ. यादवेंद्र शर्मा, मनोज गर्ग, रश्मि सिंह, राजकुमार गुप्ता सहित सभी पदाधिकारी अपने- अपने बूथों पर पहुँचकर जयंती मना रहे हैं और लोगों को पार्टी का सदस्य बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow