पुरालोधी में दो को फावड़े से काट डाला, एक घायल

आगरा। खंदौली थाना क्षेत्र के पुरालोधी गांव में आज सुबह जमीन की रंजिश में एक व्यक्ति को फावड़े से काट डाला गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक और की मौत अस्पताल मे हो गई।

Oct 8, 2024 - 11:17
Oct 8, 2024 - 18:07
 0  152
पुरालोधी में दो को फावड़े से काट डाला, एक घायल

सुबह सुबह हुई इस सनसनीखेज घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमे से एक की बाद मे मौत हो गई।  तीसरी घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मौके पर पुलिस तैनात है। 

पुरालोधी में रघुवीर और बेताल  के बीच जमीन को लेकर लम्बे समय से रंजिश चली आ रही है। आज सुबह दोनों पक्षों में रघुवीर अपने बेटे और रिश्तेदार विनय के साथ ट्रैक्टर लेकर निकाल रहे थे। इसी बात पर बेताल  ने विरोध किया। बेताल  उसे अपना खेत बात रहा था जबकि रघुवीर  का कहना था की वह चक्रोड की जगह है। इसी बात पर पहले वाद-विवाद हुआ। रघुवीर  पक्ष ने रघुवीर पक्ष पर हमला बोल दिया। इसमें रघुवीर को हमलावरों ने फावड़े से  काट डाला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबिक रघुवीर  के बड़े भाई भी गंभीर रूप से घायल हा गए, जिनकी बाद मे अस्पताल मे मौत हो गई। इसी पक्ष से रघुवीर की पत्नी गंभीर  रूप से घायल हो गई । 

सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई थी।दो लोगों की हत्या और एक महिला को घायल करने के बाद हमलावर पक्ष के लोग गांव से फरार हो गए हैं। पीड़ित पक्ष के लोग घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

सुबह-सुबह हुई इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। गांव वाले दहशत में आ गए। तनाव को देखते हुए पुलिसकर्मी गांव में ही कैम्प कर रहे हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor