विश्व पर्यटन दिवस पर गीता शोध संस्थान में 'यमुना के तीर' पद गायन

मथुरा। विश्व पर्यटन दिवस-2024 के अवसर पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने जनपद मथुरा के विभिन्न दर्शनीय स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए। पर्यटन को बढ़ावा देने संबंधी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीडियो संदेश भी सुनाया गया।

Sep 27, 2024 - 17:15
 0  31
विश्व पर्यटन दिवस पर गीता शोध संस्थान में 'यमुना के तीर' पद गायन

विश्व पर्यटन दिवस पर शुक्रवार 27 सित॔बर को गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी वृंदावन में रासलीला मंचन सीख रहे बालक- बालिकाओं ने भी "यमुना के तीर' लीला की प्रस्तुति दी। 

मुख्य अतिथि  इनरव्हील क्लब की जोनल अध्यक्ष  श्रीमती अनुपमा और स्वामी हरिदास  फाउंडेशन के अध्यक्ष व सेवायत प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी थे। मुख्य अतिथि श्रीमती अनुपमा का स्वागत कलाकार प्रियंका ने किया। अतिथियों के सम्मुख बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी के निदेशक प्रो.  दिनेश खन्ना ने बताया कि वृंदावन में बहुत तेजी के साथ पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। संस्थान का प्रयास है कि रासलीला का संरक्षण हो। इसे बचाया जाए। यहां रासलीला सिखाने और मंचन के लिए कलाकार तैयार किये जा रहे हैं। 

मुख्य अतिथि रोटरी क्लब की महिला विंग इनरव्हील क्लब की जोनल अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा ने कहा कि उप्र पर्यटन और ब्रज तीर्थ विकास परिषद बहुत ही निष्ठा के साथ न केवल ब्रज का विकास कर रहा है बल्कि यहां की सांस्कृतिक धरोहरों को बचाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

विशिष्ट अतिथि सेवायत प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने स्वामी हरिदास के पदों पर रासलीला तैयार कर मंचन का सुझाव दिया।
पर्यटन विभाग के अजीत सिंह और खजान सिंह ने कलाकारों और उपस्थित गणमान्य को पर्यटन विभाग के ब्रोसर प्रदान किये। 

दोनों ने विभाग की ओर से गीता शोध संस्थान के निदेशक, ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डा उमेश चंद्र शर्मा और समन्वयक चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार का पटुका पहनाकर स्वागत किया। संचालन श्री सिकरवार ने किया।


पर्यटक अधिकारी ने पर्यटकों को बुके और ब्रोशर दिए

क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी  एहतराम अली और उनके स्टाफ ने ब्रज में पधारने वाले पर्यटक और श्रद्धालुओं का विभाग की ओर से स्वागत किया। बुके प्रदान किए। मालाएं पहनायीं। पर्यटन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए उनके सम्मुख ब्रज की लोककलाओं का मंचन कराया गया।

इस अवसर पर मथुरा के प्रमुख एग्जिट-एंट्री पॉइंट मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन, श्रीकृष्ण जन्म स्थान एवं वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान आदि में कार्यक्रम आयोजित किए गए। मथुरा से गुजरने वाले पर्यटकों एवं यात्रियों से मथुरा में पधारने का अनुरोध किया गया। पर्यटन स्थल श्री कृष्णजन्म स्थान पर पर्यटकों को जनपद मथुरा के मंदिरों की जानकारी वाला ब्रोसर व अन्य प्रचार साहित्य दिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor