दुर्गाष्टमी पर घर-घर हुआ कन्या पूजन, मंदिरों में भीड़

आगरा। शहर भर में आज दुर्गा अष्टमी की धूम रही। बड़ी संख्या में घरों में दुर्गा अष्टमी पर कन्या लांगुर का पूजन कर उन्हें भोजन ग्रहण कराया गया। शहर के देवी मंदिरों में भी दुर्गा अष्टमी पर मां के दर्शन करने वालों का तांता लगा रहा।

Oct 10, 2024 - 20:49
Oct 10, 2024 - 20:54
 0  18
दुर्गाष्टमी पर घर-घर हुआ कन्या पूजन, मंदिरों में भीड़
दुर्गा अष्टमी पर घुमंतू पाठशाला में आयोजित कार्यक्रम में देवी स्वरूप नौ बालिकाएं एवं अतिथि।


नवरात्रि के अंतर्गत बहुत बड़ी संख्या में हिंदू परिवार दुर्गा अष्टमी को पूजन करते हैं। नगर में आज सुबह से ही दुर्गा अष्टमी के पूजन की धूम दिखाई देने लगी थी। कन्या और लांगुर को घरों में लाकर उनका पूजन किया गया तथा प्रसाद दिया गया। सभी को यथोचित दक्षिणा भी दी गई। 

नालबंद चौराहा जिला दक्ष प्रजापति कन्या देवी मंदिर पर सुबह से ही दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ लगी रही। इस मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों का तांता लगा रहा। इसके अलावा भी शहर के विभिन्न भागों में स्थित देवी मां के मंदिरों में जाकर लोग मां के दर्शन करते दिखे।

घुमन्तु पाठशाला द्वारा  बुधवार को सुलभपुरम स्थित घुमन्तु पाठशाला में नवरात्रि महोत्सव में माँ दुर्गा के नौ रूपों की अर्चना की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी गुंजन सारस्वत, सरंक्षक शिक्षविद डॉ माया श्रीवास्तव एवं अरुणा भार्गव ने माँ दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

घुमन्तु पाठशाला की नौ बेटियां बनी माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की अर्चना हुई और उपहार स्वरूप उन्हें सामान भेंट किया गया। अतिथियों का स्वागत संस्थापक डॉ हृदेश चौधरी, जिला महासचिव दीप्ति भार्गव एवं कोषाध्यक्ष रश्मि गुप्ता ने किया। 

आदि शक्ति दुर्गा पूजा के पावन पर्व पर माता की भेंट, गीत, नृत्य की प्रस्तुति वैष्णवी नरवार, ममता पचौरी, राजकुमारी पराशर,रेखा साहनी एवं प्रीति भार्गव ने दी।

इस अवसर पर डॉ, अमिता त्रिपाठी, अंजू सिंह, सुधा दीक्षित, चौ.अमर सिंह, रागिनी कुलश्रेष्ठ, अन्नपूर्णा, अनिल अरोरा,बबिता पाहुजा मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन अवधेश उपाध्याय ने प्रेषित किया। 

नवरात्रि के अंतर्गत कल यानि शुक्रवार को महानवमी मनाई जाएगी। इस दिन भी बड़े पैमाने पर घरों में कन्याओं की पूजा कर उन्हें प्रसाद दिया जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor