ओमान के ट्रेड कमिश्नर डॉक्टर के एस राना कल आगरा में

आगरा। ओमान के नव नियुक्त ट्रेड कमिश्नर डॉक्टर के एस राना मंगलवार (25 सितंबर) को आगरा आ रहे हैं। वे यहां कई कार्यक्रम में भाग लेकर सांयकाल दिल्ली वापस लौट जायेंगे।

Sep 24, 2024 - 20:07
Sep 24, 2024 - 20:20
 0  45
ओमान के ट्रेड कमिश्नर डॉक्टर के एस राना कल आगरा में

डॉक्टर राना दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा 12:30 बजे आगरा पहुंचेंगे। सबसे पहले बमरौली स्थित महाराणा महल जाएंगे। 3:30 बजे प्रतापपुरा स्थित बोन हॉस्पिटल पहुंचेंगे। सायंकाल 4:30 बजे जीवनी मंडी स्थित नेशनल चैंबर सभागार में आगरा के उद्यमियों और व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे।

सांय 6:00 बजे पुलिस लाइन के पास स्थित होटल मार्क रॉयल पहुंचेंगे जहां उनका अभिनंदन किया जाएगा। रात्रि 8:00 बजे डॉक्टर राना आगरा से दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor