शासन को चकमा: फिरोजाबाद से स्थानांतरित अधिकारी रिलीव हुआ आगरा से

आगरा। फिरोजाबाद नगर निगम से वाराणसी नगर निगम में स्थानांतरित किए गए अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता विगत 12 सितंबर को आगरा नगर निगम से कार्यमुक्त किए गए हैं।

Sep 17, 2024 - 19:29
 0  354
शासन को चकमा: फिरोजाबाद से स्थानांतरित अधिकारी रिलीव हुआ आगरा से

चौंकिए नहीं, यह सच है। विनोद कुमार गुप्ता का विगत 23 अगस्त को शासन द्वारा फिरोजाबाद नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पद से वाराणसी में अपर नगर आयुक्त पद पर ट्रांसफर किया गया था। विनोद कुमार गुप्ता वाराणसी नगर निगम में चार्ज लेने नहीं पहुंचे तो शासन स्तर से इस बारे में जानकारी मांगी गई। तब खुलासा हुआ कि फिरोजाबाद नगर निगम में तो विनोद कुमार गुप्ता कभी पहुंचे ही नहीं जबकि विगत 3 फरवरी 2924 को विनोद कुमार गुप्ता को आगरा नगर निगम से फिरोजाबाद नगर निगम में स्थानांतरित किया गया था।

तबादले के बावजूद विनोद कुमार गुप्ता ने आगरा नगर से चार्ज नहीं छोड़ा तो फिरोजाबाद में ज्वाइन करने का सवाल ही नहीं उठता था। उधर शासन यही समझता रहा कि विनोद कुमार गुप्ता फिरोजाबाद नगर निगम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यही मानकर विगत 23 अगस्त को शासन ने गुप्ता का ट्रांसफर फिरोजाबाद से बनारस के लिए किया  था।

इसके बाद भी विनोद कुमार गुप्ता जब वाराणसी नगर निगम में ज्वाइनिंग के लिए नहीं पहुंचे तो शासन ने फिरोजाबाद नगर निगम से जानकारी मांगी। यह पता चलने पर कि विनोद कुमार गुप्ता तो फिरोजाबाद में ज्वाइन करने ही नहीं आए हैं तो शासन ने आगरा के नगर आयुक्त से संपर्क साधा। शासन के दखल के बाद ही अब विगत 12 सितंबर को उन्हें आगरा नगर निगम से रिलीव किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow