चीन की परमाणु पनडुब्बी डूबी, अमेरिका ने कहा-ड्रैगन के लिए शर्मनाक

बीजिंग। चीन की एक परमाणु पनडुब्बी वुहान के पास वुचांग शिपयार्ड में डूब गई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सैटेलाइट के हवाले से इसकी जानकारी दी। डूबने वाली पनडुब्बी झाओ क्लास की थी और परमाणु ऊर्जा से चलती थी। घटना मई या जून में हुई थी, लेकिन इसकी जानकारी अब सामने आई है।

Sep 27, 2024 - 14:34
 0  7
चीन की परमाणु पनडुब्बी डूबी, अमेरिका ने कहा-ड्रैगन के लिए शर्मनाक

 

 

अमेरिका के कई अधिकारियों ने भी पनडुब्बी के डूबने का दावा किया है। हालांकि चीन ने अब तक इस मामले की पुष्टि नहीं की है। वॉशिंगटन में चीनी ऐम्बेसी के प्रवक्ता ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि उनके पास इससे जुड़ी कोई जानकारी नहीं है।

10 मार्च को मैक्सार टेक्नोलॉजीज की सैटेलाइट इमेज में झाउ-क्लास सबमरीन को वुहान के पास शिपयार्ड में खड़ा देखा गया था। इस सबमरीन को उसकी लंबी टेल से पहचाना जाता है। इसके बाद इसे प्लैनेट लैब्स की सैटेलाइट इमेज में 16 मई को भी देखा गया। जून के आखिर में यहां की फिर से तस्वीरें ली गईं, जिसमें इसे नहीं देखा गया।

सैटेलाइट इमेज पर रिसर्च करने वाले टॉम शुगार्ट ने सबसे पहले इसकी जानकारी दी। शुगार्ट ने कहा कि पहले उन्हें लगा कि कोई पनडुब्बी डूब गई होगी, लेकिन बाद में पता चला कि वह चीन की परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी थी।

अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि यह पता नहीं चल पाया है कि इसके डूबने का कारण क्या था। जब ये डूबी तब उसमें न्यूक्लियर फ्यूल था या नहीं इसकी भी जानकारी नहीं है। इस हादसे में कोई हताहत हुआ या नहीं इसका भी पता नहीं चला है। एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने सीएनएन से कहा कि चीन का डिफेंस सेक्टर भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। यह घटना पीएलए की जवाबदेही पर सवाल खड़े करती है। एक दूसरे अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि यह बीजिंग के लिए एक शर्मिंदगी की तरह है, जो नेवी के विस्तार में जुटा हुआ है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow