बंगाल में अब नाबालिग से छेड़छाड़, भीड़ ने की तोड़-फोड़

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर से रेप और हत्या की घटना के बाद यहां फिर बवाल मचा हुआ है। बताया जाता है कि उत्तर परगना के मध्यमग्राम में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की गई है। इस पर यहां लोगों में भारी गुस्सा है। इस लड़की के घर वालों और रिश्तेदारों ने आरोपी की दुकान और घर में तोड़-फोड़ की। इसके बाद फिर से विपक्ष ममता सरकार पर हमला बोलने लगा है।

Sep 1, 2024 - 12:32
 0  6
बंगाल में अब नाबालिग से छेड़छाड़, भीड़ ने की तोड़-फोड़

आरोपी के घर और दुकान में तोड़-फोड़ कर रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। हालांकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। भीड़ का आरोप है कि एक स्थानीय टीएमसी पंचायत सदस्य के पति ने इस मामले में बिचौलिए की भूमिका निभाई थी। इसके घर पर भी भीड़ ने हमला किया था, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

इधर भाजपा ने पश्चिम बंगाल में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर ममता सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने लाठीचार्ज तब किया, जब भीड़ ने टीएमसी नेता के घर पर हमला किया। उससे पहले पुलिस खामोश थी। उधर बीरभूम के लामाबाजार स्वास्थ्य केंद्र में एक नर्स से छेड़छाड़ की गई। भाजपा ने कहा कि जब वह नर्स नाइट ड्यूटी पर थी तो शेख अब्बासुद्दीन नाम के एक शख्स ने उसके बाद छेड़छाड़ की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow