महिला टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में ही भारत की हार

दुबई। भारत को वीमेंस टी20 विश्व कप 2024 के अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। उसे न्यूजीलैंड ने 58 रनों से हरा दिया। इस हार के साथ ही भारत के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वीमेंस टीम इंडिया की टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ रनों के लिहाज से यह बड़ी हार रही। वहीं ओवर ऑल देखें तो यह दूसरी सबसे बड़ी हार है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम दुबई में खेले गए मैच में 102 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।

Oct 5, 2024 - 12:31
 0  7
महिला टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में ही भारत की हार

दरअसल भारत को वीमेंस टी20 विश्व कप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली थी। ऑस्ट्रेलिया ने 2020 के फाइनल में टीम इंडिया को 85 रनों से हरा दिया था। वहीं अब न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। यह दूसरी सबसे बड़ी हार रही। टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने 2009 में ट्रेंट ब्रिज में खेले गए मैच में 52 रनों से हराया था। अब यह उसकी तीसरी सबसे बड़ी हार है।

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 160 रन बनाए थे। इस दौरान कप्तान सोफी डिवाइन ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने नाबाद 57 रन बनाए। सोफी ने 36 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके लगाए। इसके जवाब में टीम इंडिया 102 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा 15 रन कप्तान हरमनप्रीत ने बनाए। उन्होंने 14 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके लगाए।

वीमेंस टी20 विश्व कप 2024 में भारत का अगला मैच पाकिस्तान से है। यह मुकाबला कल शाम दुबई में खेला जाएगा। टीम इंडिया को इस मुकाबले के लिए काफी तैयारी करनी होगी। भारत का आखिरी ग्रुप मैच ऑस्ट्रेलिया से है। यह मुकाबला 13 अक्टूबर को शारजाह में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 20 अक्टूबर को खेला जाएगा।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow