न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, फाइनल में भारत से होगी टक्कर

लाहौर। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 50 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने फाइनल में अपनी जगह बना ली। फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना अब भारत के साथ 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

Mar 5, 2025 - 22:33
 0
न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, फाइनल में भारत से होगी टक्कर

मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 362 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 50 ओवर में सिर्फ 312 रन ही बना पाई। 

दक्षिण अफ्रीका ने इस प्रतियोगिता में अब तक अफगानिस्तान और इंग्लैंड को हराया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड ने अब तक पाकिस्तान और बांग्लादेश को शिकस्त दी थी जबकि भारत के खिलाफ उन्हें हार मिली थी। 

आईसीसी टूर्नामेंट में अब तक दक्षिण अफ्रीका ने नॉक-आउट में न्यूजीलैंड को नहीं हराया है। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 11 बार आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में टक्कर हुई है। जहां 7 बार न्यूजीलैंड को जीत मिली है तो 4 बार दक्षिण अफ्रीका विजेता रहा है। 

47 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 9 विकेट पर 264 रन था। डेविड मिलर ने अर्धशतक जड़ दिया। वह 48 गेंद में 51 रनों पर थे। उनके बल्ले से 3 चौके और दो छक्के आए थे। दक्षिण अफ्रीका ने 256 के स्कोर पर 9वां विकेट गंवा दिया। कगिसो रबाडा 22 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए। रबाडा को मैट हेनरी ने पवेलियन भेजा। 

दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 42 ओवर में 8 विकेट पर 237 रन था। मैच पूरी तरह से न्यूजीलैंड की मु्ट्ठी में था। 218 रनों पर दक्षिण अफ्रीका ने सातवां विकेट गंवा दिया था।  केशव महाराज चार गेंद में 01 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें भी ग्लेन फिलिप्स ने आउट किया। 212 के कुल स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका ने सातवां विकेट गंवा दिया था। मार्को यानसेन सात गेंद में 03 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ग्लेन फिलिप्स ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। 

दक्षिण अफ्रीका की टीम- रायन रिकलटन, तेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान दर दुसें, एडन मारक्रम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, वियान मुल्डर, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एन्गिडी।

न्यूज़ीलेंड की टीम-: विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डैरिल मिचेल, टॉम लेथम, ग्लेन फ़िलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जेमीसन, मैट हेनरी, विलियम ओ'रुर्क।