बटेश्वर पहुंचे नवागत डीएम, शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, लिया आशीर्वाद

बाह। जिले की कमान संभालने के बाद पहले सोमवार को नवागत जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी तीर्थ धाम बटेश्वर में भगवान शिव ब्रह्मलाल का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने सर्वप्रथम यमुना नदी किनारे बने शिव मंदिरों के मुख्य मंदिर ब्रह्मलाल मंदिर में भगवान के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

Sep 16, 2024 - 20:52
 0  14
बटेश्वर पहुंचे नवागत डीएम, शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, लिया आशीर्वाद

मंदिर के पुजारी राकेश बाजपेई एवं अन्य पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ नवागत जिलाधिकारी बाँगरी द्वारा पूजा अर्चना विधवत संपन्न कराई गई। उसके बाद नवागत जिलाधिकारी ने यमुना घाट पर यमुना मैया की आरती की और भगवान का आशीर्वाद लिया। 
पूजा अर्चना करने के बाद जिलाधिकारी ने तीर्थ धाम बटेश्वर के यमुना घाटों और मंदिरों का निरीक्षण किया। उन्होंने पत्रकार वार्ता में बताया कि बटेश्वर धाम प्रमुख तीर्थ धाम है। जहां आकर उन्हें बेहद संतोष और आनंद की अनुभूति हुई है। मंदिर के पुजारी राकेश वाजपेयी द्वारा धाम के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी ने उनका मनमोह लिया। वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि यमुना नदी किनारे बने शिव मंदिरों की स्वच्छता उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही बटेश्वर में होने वाले सभी कार्यों पर उनकी विशेष नजर रहेगी।उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का उनका मुख्य लक्ष्य होगा, ताकि हर नागरिक को सुविधाओं का लाभ मिल सके। पूजा अर्चना के बाद नवागत जिलाधिकारी आगरा के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर एसडीएम बाह सृष्टि सिंह, नायब तहसीलदार बांके बिहारी, सोनम गोस्वामी, रंजीत गोस्वामी, अजय भदौरिया आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow