नेपाल फिर बढ़ा रहा है भारत से सीमा विवाद

काठमांडू। नेपाल एक बार फिर भारत को चिढ़ाने का काम करना शुरू कर दिया है। वह सीमा विवाद को आगे बढ़ाने की कोशिश में है। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो नेपाल का केंद्रीय बैंक ऐसा नोट छापने की तैयारी कर रहा, जिससे सीमा विवाद फिर भड़क सकता है। बैंक के संयुक्त प्रवक्ता दिलीराम पोखरेल ने कहा है कि बैंक ने नए नक्शे के साथ नोट छापने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है।

Sep 4, 2024 - 14:19
 0  9
नेपाल फिर बढ़ा रहा है भारत से सीमा विवाद


नेपाल के नए नक्शे में कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को उसके देश में दिखाया गया है। इन नोटों की छपाई छह महीने से एक साल में पूरी हो जाएगी। हालांकि बैंक के प्रवक्ता ने इस रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है। गौरतलब है कि पुष्प कमल दहल प्रचंड के नेतृत्व में नेपाल की कैबिनेट ने विवादित क्षेत्रों वाले नक्शे को बैंक नोट पर छापने को हरी झंडी दी थी।

बताया जाता है कि छपाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है और जल्द ही यह बाजार में आ जाएगा। नेपाली नोट इंडोनेशिया, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और अन्य देशों में छापे जा रहे हैं। पहले सौ रुपये के नोट छापे जा रहे हैं। हालांकि कितने नोट छापे जा रहे हैं, इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन इतना बताया गया है कि आगे सभी नोट इन नक्शों के साथ ही छपेंगे।

साल 2020 में नेपाल में केपी शर्मा ओली की सरकार ने मई में लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा क्षेत्रों को अपना हिस्सा बताते हुए नया राजनीतिक मानचित्र जारी किया था। नेपाल की संसद ने इसका समर्थन किया। भारत की ओर से इसे लेकर आपत्ति भी जताई गई थी। लेकिन इसके बावजूद सभी आधिकारिक दस्तावेजों में इस्तेमाल किए गए पुराने नक्शे को नए नक्शे से बदल दिया गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow