जम्मू-कश्मीर के रुझानों में नेकां-कांग्रेस को बहुमत

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के रुझानों में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन ने 51 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। भाजपा 27 और पीडीपी चार सीटों पर आगे है। निर्दलीय और छोटी पार्टियां नौ सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 90 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है।

Oct 8, 2024 - 12:35
Oct 8, 2024 - 12:58
 0  19
जम्मू-कश्मीर के रुझानों में नेकां-कांग्रेस को बहुमत

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बडगाम और गांदरबल दोनों सीटों पर आगे चल रहे हैं। महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती श्रीगुफवारा-बिजबेहरा सीट से पीछे हैं। उन्होंने कहा कि मैं लोगों के फैसले को स्वीकार करती हूं। उधर भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना नौशेरा सीट से 11 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे हैं। जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से एक अक्टूबर तक तीन फेज में 63.88 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। 10 साल पहले 2014 में हुए चुनाव में 65 फीसदी वोटिंग हुई थी। इस बार 1.12 प्रतिशत कम वोटिंग हुई।
एग्जिट पोल में पांच सर्वे में नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस की सरकार को बहुमत दिया गया था। पांच एग्जिट पोल में हंग असेंबली का अनुमान जताया गया था। आज दोपहर 12 बजे तक के अनुमान के अनुसार नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस को 51, भाजपा 27, पीडीपी चार और अन्य नौ सीटों पर आगे चल रहे हैं। 
बसोहली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी लाल सिंह हार गए हैं। यहां भाजपा के दर्शन कुमार करीब 16 हजार वोटों से जीते। चौधरी लाल सिंह ने 2014 में भाजपा से चुनाव लड़ा और जीता भी था। हजरतबाल विधानसभा सीट से नेशनल कांफ्रेंस उम्मीदवार सलाम सागर को जीत मिली। उन्होंने पीडीपी की सीनियर लीडर आशिया नक्श को हराया। गुरेज सीट से नेशनल कांफ्रेंस के नजीर अहमद खान 1049 वोटों के अंतर से जीते। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव नतीजों के रुझानों पर जम्मू-कश्मीर भाजपा के सह-प्रभारी आशीष सूद ने कहा कि लोगों का जो भी फैसला होगा, हम उसे स्वीकार करेंगे लेकिन अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। अभी बहुत कुछ होना बाकी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow