नायब सिंह सैनी 17 को लेंगे सीएम पद की शपथ

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम आने के नौ दिन बाद यानी 17 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सीएम पद के लिए आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

Oct 12, 2024 - 13:36
 0  7
नायब सिंह सैनी 17 को लेंगे सीएम पद की शपथ

केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने आज बताया कि नायब सिंह सैनी प्रदेश के सीएम पद की शपथ 17 अक्टूबर को पंचकूला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लेंगे। नायब सिंह सैनी के साथ मंत्रिपरिषद के अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे। 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow