नायब सिंह सैनी ने संभाली हरियाणा की कमान

हरियाणा में नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में हो रहा है। मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह में शामिल रहे।

Oct 17, 2024 - 13:32
 0  35
नायब सिंह सैनी ने संभाली हरियाणा की कमान

 

पंचकूला। नायब सिंह सैनी के शपथग्रहण में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी पहुंचे थे।

नायब सिंह सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें अनिल विज, श्याम सिंह राणा, महिपाल ढांडा, कृष्ण लाल पंवार, अरविंद शर्मा, रणबीर सिंह गंगवा, आरती राव, श्रुति चौधरी, राव नरबीर सिंह, विपुल गोयल, राजेश नागर गुर्जर, गौरव गौतम और कृष्ण कुमार बेदी का नाम शामिल हैं।

हरियाणा के सीएम पद की शपथ लेने से पहले नायब सिंह सैनी मंच पर पहुंचे और एनडीए के तमाम नेताओं से मुलाकात की। उसके बाद समारोह में पहुंचे लोगों का अभिवादन किया। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, एनडीए नेता पंचकूला में हरियाणा के मुख्यमंत्री-नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे।

 

हरियाणा के सीएम पद की शपथ से पहले नायब सिंह सैनी ने शक्तिपीठ मनसा देवी के दरबार में परिवार के साथ दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मां के चरणों में आशीर्वाद लेने आया हूं। हरियाणा विकास की नई उच्चाइयों पर आगे बढ़े। इसके लिए माँ के पास आया हूं। हमारी सोच है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा विकास करे।

 

हरियाणा में शपथ ग्रहण से पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि ये एक अप्रत्याशित और ऐतिहासिक जीत है। हरियाणा की जनता ने कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का साथ नहीं दिया। एऩडीए का साथी होने के नाते मैं ये विश्वास दिलाता हूं कि अगले पांच सालों में भाजपा के नेतृत्व वाली ये सरकार हरियाणा के लोगों की उम्मीदों पर शत प्रतिशत खरी उतरेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow