जल्द रिलीज होगी आगरा में शूट हुई म्यूजिक वीडियो पल्लो लटके

आगरा। आगरा में शूट हुई म्यूजिक वीडियो पल्लो लटके जल्द ही विभिन्न प्लेटफार्म पर रिलीज होगी। पल्लो लटके तेरा म्यूजिक वीडियो के कलाकार अपने प्रयासों से मेहनत करके आगरा एवं उत्तर प्रदेश में फ़िल्म का माहौल एवं उद्योग के रूप में विकसित करने में लगे हुए हैँ |

Oct 10, 2024 - 21:44
 0  27
जल्द रिलीज होगी आगरा में शूट हुई म्यूजिक वीडियो पल्लो लटके

"पल्लो लटके तेरा" गीत लिखा एवं निर्देशित किया हैँ सूरज तिवारी ने, जिसको ग्लैमर लाइव फिल्म्स के बैनर तले फिल्माया गया हैँ। कलाकारों की बात करें तो मुंबई के प्रसिद्ध टी वी एवं फ़िल्म कलाकार एलन कपूर ने हीरो की भूमिका निभाई हैँ और हीरोइन के रूप में बालाजी प्रोडक्शन से अभिनय की बारीकिया सीख कर आई शहर कि पलक सक्सेना हैँ |

प्रोड्यूसर शिल्पी तिवारी एवं सावन चौहान हैँ |
म्यूजिक कुशमेंद्र शर्मा का हैँ और सिनेमाटोग्राफी मुंबई के कमल लोखंडवाला ने की हैँ | वहीँ डांस मास्टर इंडिया गोट टैलेंट फेम प्रीती सिंह हैँ और अतुल के डांसर्स हैँ |

सिंगर अनुज उपाध्याय, मेकअप माधुरी शर्मा और कॉस्ट्यूम्स ड्रेसबेरी के जीतेन्द्र ने तैयार किये हैँ | प्रोडक्शन अमित तिवारी, राहत, रिंकू शाक्य, रजत कुमार, पंकज शर्मा, और अनुज कुंमार ने किया हैँ | गोविंदा और विजय ने सेट देखा स्पॉट पर |

आगरा के डाउनटाउन में गाना शूट किया गया था, जिसमें विधायक विजय शिवहरे और उमंग शिवहरे का योगदान था |

कलेवा में हुए आज के कार्यक्रम में मुख्य  रूप से विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, कलेवा के चेयरमैन राजीव शर्मा, गोल्ड जिम रूबी शर्मा, समाजसेवी केशव अग्रवाल, प्रखर शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, सोनू भाई,अमित तिवारी, सूरज तिवारी आदि मौजूद थे |

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow