मुकुंद मिश्रा पुनः उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष बने, टीएन अग्रवाल उपाध्यक्ष चुने गए

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधमंडल का प्रातीय अधिवेशन आगरा में हुआ। इसमें अध्यक्ष सहित प्रदेश की कार्यकारिणी चुनी गई।

Sep 9, 2024 - 20:32
 0  21
मुकुंद मिश्रा पुनः उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष बने, टीएन अग्रवाल उपाध्यक्ष चुने गए


आगरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अधिवेशन में एक बार फिर से मुकुंद मिश्रा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।

आगरा से टीएन अग्रवाल को  वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संदीप गुप्ता को उपाध्यक्ष तथा नितेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल और राजकुमार गुरनानी को मंत्री, व कन्हैयालाल राठौड को संगठन मंत्री चुना गया। आगरा से छह व्यापारियों के कार्यकारिणी में शामिल होने पर सभी ने बधाइयां दी।


अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने निर्वाचन के बाद कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि व्यापारियों की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाया जाए तथा उसका निदान कराया जाए। व्यापारियों का उत्पीड़न रोकना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

 यदि सरकार समस्या का समाधान नहीं करती है तो संघर्ष का रास्ता अपना कर व्यापारियों को न्याय दिलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विदेशी आनलाइन कंपनियों की बढ़ती संख्या स्थानीय व्यापार को नुकसान पहुंचा रही है। इस संबंध में वह केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मिलेंगे।

यदि मांगे नहीं मानी गई तो दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ा कार्यक्रम करेंगे। हमारे व्यापारी विदेशी कंपनियों के झूठे प्रचार का सामना नहीं कर पा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री से वह मांग करेंगे कि एक्ट बनाकर उन कंपनियों को नियामक कानून में लाया  जाए।

 
चौथी बार प्रांतीय महामंत्री चुने गए राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओँ को चरणबद्ध तरीके से दूर करवाया जाएगा। 
वरिष्ठ उपाध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि वह व्यापारियों की समस्याओँ के लिए अंतिम समय तक संघर्ष करते रहेंगे।


अधिवेशन में दूसरे जिलों से आए व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। मुजफ्फरनगर व्यापार मंडल के श्याम सिंह ने 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यापारियों के लिए पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की। 


व्यवस्था में सहयोग के लिए हेल्प आगरा, श्री क्षेत्र बजाजा व लोकहितम संस्था को सम्मानित किया गया। 
उसके अलावा विभिन्न व्यवस्थाओं को संभालने के लिए महेश ग्वाला, अंशुल अग्रवाल, नंदकिशोर गोयल, योगेश रखवानी, सुनील अग्रवाल, साहूकार सिंह चाहर आदि को सम्मानित किया गया।      

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow